October 18, 2026

06 सितम्बर को सेलाकुई में आयोजित होगा बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर

0
WhatsApp Image 2026-09-05 at 6.05.31 PM

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में Multi-Purpose Legal Services & Awareness Camp (बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर) का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 06 सितम्बर, 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पीएम श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

उक्त शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक अधिकारों एवं अन्य आवश्यक विधिक सेवाओं के संबंध में जागरूक करना तथा पात्र व्यक्तियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
शिविर में मा० मुख्य न्यायमूर्ति, मनोज कुमार गुप्ता, मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, मा० कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी तथा मा० न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मा० जिला न्यायाधीश , जनपद देहरादून हरीश कुमार गोयल, सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल प्रदीप मणि त्रिपाठी, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *