August 27, 2026

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे बंद

0
WhatsApp Image 2026-08-19 at 4.59.37 PM

ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर भल्लेगांव बागवान के पास अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानी मलबा आ गिरा। मलबा आने से यहां रास्ता बंद हो गया है। जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस द्वारा वाहनों को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *