August 27, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

0
jila apda centre

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम की पैनी निगरानी है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 0135-2626066, 2726066, टोल फ्रीनंबर -1077 और व्हाट्स अप नो. 7534826066 जारी किए है। जिसके माध्यम से भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन सहित अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन सहित अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के कार्मिक मानसून सीजन के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए जिले की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। क्विक एक्शन के माध्यम से 15 जून से अब तक करीब 60 से अधिक समस्या दर्ज कराई गई है, जिनमें से सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी हो चुका है।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम द्वारा तहसील स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भी आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में जनता को त्वरित राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी के नेतृत्व में मानसून सीजन को लेकर सभी विभागो एवं नगर निकाय क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ बैठक ली जा चुकी है। जो कि मानसून के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विभागवार आ रही शिकायतों का निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि बारिश के रेड अलर्ट के दौरान जल प्रभाव की स्थिति में क्यू.आर.टी टीम एक्टिव मोड कार्य करती है। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे अपनी सक्रिय भूमिका में रहता है। उन्होंने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को प्रभारी रूप पर तैनात भी किया गया है। जिससे कि विभिन्न क्षेत्रों से आ रही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर एक अच्छा समन्वय बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *